LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Latest

Latest Stories

1,000 image-based verified stories from across India

Technology 1d ago हिंदी
Jaipur IAOHNS 2026: ईएनटी और रोबोटिक सर्जरी पर बड़ा मंथन, जानें क्यों खास है ‘स्कारलेस’ तकनीक
IAOHNS Conference Jaipur: राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर जयपुर में IAOHNS की 12वीं कॉन्फ्रेंस का आगाज हुआ। 27 सितंबर तक चलने वाले इस तीन दिवसीय आयोजन में देशभर के विशेषज्ञ रोबोटिक सर्जरी, एआई और आधुनिक ईएनटी तकनीकों पर चर्चा कर रहे हैं।
Public of India • India पढ़ें →
Sports 1d ago हिंदी
Asian Games India Schedule 2026, DAY 7: ‘सुपर शनिवार’ में कबड्डी के 2 गोल्ड मेडल मैच, जानें 7वें दिन का पूरा शेड्यूल
Asian Games India Schedule 2026, DAY 7: एशियन गेम्स 2026 के 7वें दिन भारतीय खिलाड़ी 15 अलग-अलग खेल इवेंट में हिस्सा लेंगे. इस दौरान कबड्डी में 2 गोल्ड मेडल मैच भी देखने को मिलेंगे.
Public of India • India पढ़ें →
Sports 1d ago हिंदी
Asian Games 2026: मैच से ज्यादा इस वजह से सुर्खियों में आई ओमान टीम, प्लेइंग-11 देखकर फैंस भी रह गए हैरान
मुकाबले में हांगकांग, चीन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 121 रन बनाए. जवाब में ओमान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 80 रन ही बना सकी. इस तरह हांगकांग, चीन ने मुकाबला 41 रन से अपने नाम कर लिया. हालांकि हार के बावजूद मोहम्मद अल बलूशी का प्रदर्शन ओमान के लिए सकारात्मक रहा.
Public of India • India पढ़ें →
Technology 1d ago हिंदी
आईसीएटी मानेसर ने मनाया ऑटोमोटिव उद्योग में 20 वर्षों की उत्कृष्ट सेवा का उत्सव
आईसीएटी मानेसर ने भारत के ऑटोमोटिव उद्योग में 20 वर्षों की उत्कृष्ट सेवा पूरी होने पर शानदार उत्सव मनाया।
Public of India • India पढ़ें →
Sports 1d ago हिंदी
‘वैभव सूर्यवंशी अगले 6 महीने में तिलक वर्मा या शिवम दुबे की लेंगे जगह’: पूर्व क्रिकेटर ने टीम इंडिया को लेकर की भविष्यवाणी
Public of India • India पढ़ें →
Sports 1d ago हिंदी
Asian Games 2026: पोल वॉल्ट में पहला मेडल जीतने वालीं बारानिका इलांगोवन कौन हैं?
तमिलनाडु की बारानिका इलांगोवन ने 4.15 मीटर की छलांग लगाकर एशियन गेम्स में भारत को पोल वॉल्ट में पहला मेडल दिलाया है।
Public of India • India पढ़ें →
Sports 1d ago हिंदी
2 घंटे 20 मिनट में बिक गए इंदौर में होने वाले भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबले के सभी टिकट, जानिए कितनी थी कीमत
इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत-वेस्टइंडीज टी20 मुकाबले को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। दरअसल शुक्रवार सुबह 6 बजे ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू होते ही हजारों क्रिकेट प्रेमियों ने बुकिंग शुरू कर दी। महज 2 घंटे 20 मिनट में ईस्ट गैलरी, वेस्ट गैलरी, पवेलियन और हॉस्पिटैलिटी समेत सभी टिकट बिक गए। साथ ही छात्रों के लिए आरक्षित टिकटों को लेकर भी भारी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। दरअसल क्रिकेट प्रेमियों के बीच इस मुकाबले को लेकर पहले से काफी उत्साह था। टिकट बिक्री शुरू होने के साथ ही लोग अलग-अलग कैटेगरी की सीटें बुक करने में जुट गए। सबसे पहले ईस्ट गैलरी के टिकट खत्म हुए, जबकि उसके बाद वेस्ट गैलरी और पवेलियन की सीटें भी तेजी से भर गईं। छोटे मैदानों में गिना जाता है होलकर स्टेडियम बता दें कि इंदौर का होलकर स्टेडियम भारत के उन मैदानों में गिना जाता है जहां टी20 मुकाबलों का माहौल हमेशा खास रहता है। यही वजह रही कि टिकट बिक्री शुरू होते ही बड़ी संख्या में लोगों ने ऑनलाइन बुकिंग की और कुछ ही समय में पूरा स्टॉक खत्म हो गया। इस मुकाबले के लिए टिकटों की कीमत अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से तय की गई थी। सामान्य गैलरी के टिकट 1000 रुपये से शुरू होकर 1800 रुपये तक रखे गए थे। वहीं पवेलियन की सीटों के लिए 5500 रुपये से 8500 रुपये तक खर्च करने पड़े। सबसे महंगी हॉस्पिटैलिटी टिकट 11000 और 12500 रुपये तक की थी। वहीं टिकट बिक्री के दौरान एक व्यक्ति को अधिकतम चार टिकट खरीदने की अनुमति दी गई थी। इसके बावजूद मांग इतनी ज्यादा रही कि सभी कैटेगरी की सीटें निर्धारित समय से पहले ही पूरी तरह बुक हो गईं। स्टूडेंट टिकट के लिए भी भारी प्रतिस्पर्धा दरअसल सामान्य टिकटों के अलावा छात्रों और दिव्यांग दर्शकों के लिए अलग से रियायती टिकट व्यवस्था भी बनाई गई थी। स्टूडेंट कोटे के लिए करीब 1200 रजिस्ट्रेशन बहुत कम समय में पूरे हो गए। अब दस्तावेजों के सत्यापन के बाद करीब 1000 छात्रों को टिकट दिए जाएंगे। ऑनलाइन टिकट खत्म होने के बाद कई क्रिकेट प्रेमियों को टिकट नहीं मिल सके। इससे साफ है कि इस मुकाबले को लेकर शहर और आसपास के जिलों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।
Public of India • India पढ़ें →
Business 1d ago
Coal India Unit SECL Said To Hire Banks For $800 Million IPO
Discussions are ongoing and details including the size and timing of the offering could change.
Public of India • India Read →
Business 1d ago हिंदी
Saudi Aramco पर Houthi विद्रोहियों के हमलों से Crude Oil की कीमतों में बड़ा उछाल
मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने के साथ कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर तेज उछाल आया है। यमन के हूती विद्रोहियों की ओर से सऊदी अरब पर नए हमलों की खबर के बाद गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत 3% से ज्यादा बढ़ गई। इन हमलों में सरकारी ऊर्जा कंपनी अरामको की सुविधाओं को निशाना बनाने का दावा भी किया गया है। इससे पहले से दबाव झेल रही वैश्विक तेल आपूर्ति को लेकर चिंता और बढ़ गई है। ब्रेंट कच्चा तेल, जिसे दुनिया में तेल की कीमतों का प्रमुख पैमाना माना जाता है, गुरुवार को कारोबार के दौरान 108 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चला गया था। बाद में नवंबर के लिए ब्रेंट वायदा 106.50 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बंद हुआ। शुक्रवार सुबह एशियाई कारोबार में कीमत थोड़ी नीचे आई और 02:00 जीएमटी तक ब्रेंट 105.77 डॉलर प्रति बैरल पर था। मौजूद जानकारी के अनुसार, हूती विद्रोहियों ने गुरुवार को सऊदी अरब की राजधानी रियाद में एक संवेदनशील ठिकाने और लाल सागर के किनारे बसे यानबू शहर में अरामको की सुविधाओं पर मिसाइल और ड्रोन हमले करने का दावा किया है। हूती समूह के मुताबिक, दोनों हमलों ने अपने लक्ष्य हासिल किए हैं। यह दावा हूती समूह द्वारा संचालित यमन समाचार एजेंसी में जारी बयान में किया गया है। वहीं, सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन बलों ने कहा कि उन्होंने हूती विद्रोहियों की ओर से सऊदी अरब की तरफ दागी गई 6 बैलिस्टिक मिसाइलों को रास्ते में ही रोक दिया है। सऊदी अधिकारियों ने अभी यह पुष्टि नहीं की है कि इन हमलों से किसी तरह का नुकसान हुआ है या कोई व्यक्ति हताहत हुआ है। अरामको की ओर से भी सामान्य कामकाजी समय के बाहर इस मामले पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। गौरतलब है कि अरामको दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनियों में शामिल है और उसकी आपूर्ति वैश्विक तेल मांग का करीब 10% हिस्सा पूरी करती है। ऐसे में उसकी तेल सुविधाओं या आपूर्ति मार्गों पर किसी भी तरह का बड़ा हमला बाजार में चिंता बढ़ा सकता है। तेल कारोबार में यह डर रहता है कि किसी प्रमुख उत्पादक देश के ठिकानों पर हमला होने से उत्पादन या आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। मध्य पूर्व में ताजा तनाव ऐसे समय बढ़ा है, जब अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से चल रहे संघर्ष को खत्म करने के लिए कूटनीतिक कोशिशें फिर शुरू हुई हैं। दोनों देशों के बीच बातचीत संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान न्यूयॉर्क में आगे बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने गुरुवार को उम्मीद जताई कि अमेरिका युद्ध खत्म करने से जुड़े पहले के समझौता ज्ञापन (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर फिर लौटेगा। यह समझौता ज्ञापन अगस्त के मध्य में बिना किसी शांति समझौते के खत्म हो गया था। पेजेशकियन ने नवंबर में होने वाले अमेरिका के मध्यावधि चुनाव से पहले इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई है। सिडनी में केसीएम ट्रेड के मुख्य बाजार विश्लेषक टिम वॉटर ने कहा कि युद्ध के बाद के स्तरों की तुलना में तेल की मौजूदा कीमतें अभी भी काफी ऊंची हैं। उनके अनुसार, इससे यह पता चलता है कि तेल की जरूरी आपूर्ति वाले रास्ते और सुविधाएं अब भी खतरे से पूरी तरह बाहर नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि संयुक्त राष्ट्र में चल रही कूटनीतिक कोशिशें कीमतों पर कुछ दबाव कम कर रही हैं, लेकिन स्थायी तनाव कम होने के स्पष्ट संकेत नहीं मिलने तक तेल की कीमतों में ऊपर जाने का रुख बना रह सकता है। सिंगापुर की स्पार्टा कमोडिटीज की वरिष्ठ तेल बाजार विश्लेषक जून गोह ने भी कहा कि ईरान से जुड़ा युद्ध जारी रहने तक तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर रहने की संभावना है। उनके मुताबिक, स्थिति का साफ समाधान नहीं निकलने से दुनिया के कई हिस्सों में तेल भंडार और उपलब्ध आपूर्ति के बीच अंतर बढ़ रहा है। बता दें कि तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का असर सिर्फ ऊर्जा बाजार तक सीमित नहीं रहता है। कच्चा तेल महंगा होने पर परिवहन, उत्पादन और कई जरूरी सामान की लागत बढ़ सकती है। ऐसे में मध्य पूर्व में जारी तनाव और आपूर्ति मार्गों की सुरक्षा पर दुनिया भर के बाजारों की नजर बनी हुई हैं।
Public of India • India पढ़ें →
General 1d ago
Narendra Modi’s 25-Year Journey: The 2012 Turning Point That Made Gujarat’s CM A National Leader
Senior journalist Ajay Singh reflects on Narendra Modi’s 25-year political journey, from becoming Gujarat Chief Minister in 2001 to emerging as a national political leader and Prime Minister in 2014. Modi served as Gujarat CM from 2001 to 2014, winning the 2012 Assembly election for a fourth consecutive term. n18oc_the-right-stand News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube
Public of India • India Read →
Sports 1d ago हिंदी
VIDEO: वृद्धाश्रम में रह रहे विनोद कांबली, बयां किया हाल, फैंस ने दे डाली नसीहत
Vinod Kambali elederly care: विनोद कांबली ने ठाणे के 'निदान सेंटर फॉर एल्डरली केयर' से एक वीडियो साझा कर फैंस को अपने हेल्थ में सुधार का मैसेज भेजा है. बीते वर्षों में एंजियोप्लास्टी, यूरिनरी इन्फेक्शन और चलने में असमर्थता जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे कांबली ने यहां मिलने वाली सुविधाओं की प्रशंसा की. टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज 1,000 रन बनाने वाले इस दिग्गज खिलाड़ी के जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की प्रशंसक लगातार दुआ कर रहे हैं.
Public of India • India पढ़ें →
General 1d ago हिंदी
'सत्यमेव जयते' की पावन तपोस्थली पहुंचे सीएम विष्णु देव साय, मदकूद्वीप के मंदिरों में की पूजा, जानिए खास बातें
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुंगेली जिले के पथरिया स्थित ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल 'हरिहर क्षेत्र केदार मदकूद्वीप' का दौरा कर प्राचीन रामाश्रय एवं 8वीं शताब्दी के अष्टभुजी गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना की।
Public of India • India पढ़ें →