LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
National

India News

National desk highlights — image-first verified coverage from across India

TECHNOLOGY Verified India • 1d ago

Vivo Watch GT 2 भारत में लॉन्च, 14 दिन की बैटरी लाइफ और 2,400 निट्स ब्राइटनेस के साथ मिलेगी AMOLED डिस्प्ले

वीवो ने भारतीय बाजार में अपनी नई स्मार्टवॉच Vivo Watch GT 2 लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसे अपनी नई Vivo X500 सीरीज के साथ पेश किया है। यह स्मार्टवॉच अक्टूबर 2025 में चीन में लॉन्च होने के बाद अब भारतीय बाजार में एंट्री कर रही है। इसमें बड़ी AMOLED डिस्प्ले, लंबी बैटरी लाइफ, GPS ...

Read Full Story →
More Stories
All Latest →
Technology 1d ago
8000mAh बैटरी और 90W चार्जिंग के साथ आ सकता है Vivo X500s, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरे की चर्चा
नई दिल्ली। स्मार्टफोन बाजार में Vivo अपनी फ्लैगशिप X500 सीरीज का विस्तार करने की तैयारी में है। कंपनी पहले ही Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max लॉन्च कर चुकी है। अब रिपोर्ट्स में इस सीरीज के चौथे स्मार्टफोन Vivo X500s को लेकर जानकारी सामने आई है। अपकमिंग फोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा और फ्लैगशिप MediaTek प्रोसेसर मिलने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक Vivo X500s की लॉन्च डेट या फीचर्स को आधिकारिक तौर पर कंफर्म नहीं किया है। सामने आई जानकारियां लीक और टिप्स पर आधारित हैं। Vivo X500s में मिल सकता है फ्लैगशिप MediaTek प्रोसेसर टिपस्टर देबयान रॉय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Vivo X500s के संभावित स्पेसिफिकेशन्स शेयर किए हैं। उनके दावे के मुताबिक, स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9600 Pro प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह चिपसेट 2nm टेक्नोलॉजी पर आधारित होने और इसकी पीक क्लॉक स्पीड 4.55GHz तक होने की बात कही गई है। फोन में LPDDR5X RAM मिलने की संभावना है। टिपस्टर का दावा है कि कंपनी LPDDR6 RAM को अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन की अगली सीरीज के लिए रिजर्व रख सकती है। 8000mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग Vivo X500s की सबसे खास बात इसकी संभावित 8000mAh बैटरी हो सकती है। इतनी बड़ी बैटरी मिलने पर स्मार्टफोन को लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके साथ फोन में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की भी चर्चा है। हालांकि, बैटरी क्षमता और चार्जिंग स्पीड की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा मिलने की उम्मीद लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vivo X500s में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है। हाई रिफ्रेश रेट के कारण स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग, गेमिंग और एनिमेशन पहले से ज्यादा स्मूद अनुभव दे सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP कैमरा और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है। कैमरा सेंसर और अन्य लेंस की विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। IP69 रेटिंग और USB 3.2 Type-C पोर्ट Vivo X500s में IP69 रेटिंग मिलने का दावा किया जा रहा है, जिससे फोन को धूल और पानी के खिलाफ बेहतर सुरक्षा मिल सकती है। इसके अलावा डिवाइस में USB 3.2 Type-C पोर्ट दिए जाने की संभावना है, जो डेटा ट्रांसफर के लिहाज से भी उपयोगी हो सकता है। कब लॉन्च होगा Vivo X500s? Vivo ने अभी तक X500s को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। फोन की लॉन्च डेट, कीमत, भारत में उपलब्धता और सभी स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा कंपनी की घोषणा के बाद ही होगा। फिलहाल सामने आई जानकारी को लीक रिपोर्ट के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।
Public of India • India Read →
Sports 1d ago
India Presents Proposed Blueprints to IOC for Hosting 2036 Olympics in Ahmedabad
NEW DELHI, Nov 26: India has presented its proposed blueprint for hosting the 2036 Olympics and Paralympics to the International Olympic Committee (IOC). Earlier, the Indian Olympic Association (IOA) had expressed interest in organising the global event, but this time, they took a major step in bringing the biggest sporting event to the country. The presentation […] The post India Presents Proposed Blueprints to IOC for Hosting 2036 Olympics in Ahmedabad appeared first on Revoi.in.
Public of India • India Read →
Sports 1d ago
कौशांबी की सुनीता ने 5000 मीटर दौड़ में जीता रजत:बिम्सटेक अंडर-23 चैंपियनशिप में दूसरा स्थान हासिल किया, ओलंपिक संघ के अध्यक्ष ने दी बधाई
कौशांबी की बेटी सुनीता सरोज ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। गुरुवार को भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आयोजित BIMSTEC अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में सुनीता ने महिला 5000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। उनकी इस उपलब्धि से जिले के खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। 17 मिनट 31.66 सेकंड में पूरी की दौड़ 25 से 27 नवंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार और भूटान समेत छह देशों के 201 खिलाड़ियों ने 32 स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। महिला 5000 मीटर दौड़ में भारत की सोनम परमार ने 17 मिनट 31.12 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं, कौशांबी की सुनीता सरोज ने 17 मिनट 31.66 सेकंड में दौड़ पूरी कर दूसरा स्थान हासिल किया और रजत पदक अपने नाम किया। श्रीलंका की के. निदुकी प्रार्थना 17 मिनट 47.07 सेकंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। बरई बंधवा गांव की रहने वाली हैं सुनीता मंझनपुर क्षेत्र के बरई बंधवा गांव की रहने वाली सुनीता सरोज स्पोर्ट्स स्टेडियम कौशांबी में अभ्यास करती हैं। मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के दम पर उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। उनकी इस सफलता में कोच संदीप कुमार और रुस्तम खान का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सुनीता ने अपनी उपलब्धि का श्रेय मां गुरुदेई और पिता चुन्नी लाल को दिया। उन्होंने अपना पदक माता-पिता को समर्पित किया। ओलंपिक संघ के अध्यक्ष ने दी बधाई गुरुवार शाम ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. अरुण केशरवानी ने सुनीता की उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना पूरे जनपद के लिए गौरव की बात है। उनकी सफलता जिले की अन्य बेटियों और उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने कहा कि सुनीता ने साबित कर दिया कि प्रतिभा और मेहनत के दम पर छोटे गांव की बेटियां भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का तिरंगा बुलंद कर सकती हैं।
Public of India • India Read →
Technology 1d ago
भारत की पहली बुलेट ट्रेन को मिल रहा आधुनिक लुक, BEML फैक्ट्री में तैयार हो रहे हाई स्पीड कोच; सामने आईं तस्वीरें
Bullet Train Project: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना अब निर्माण के अगले अहम चरण में पहुंच रही है। हाई स्पीड ट्रेन के कोच तैयार करने का काम तेजी से जारी है।
Public of India • India Read →
Sports 1d ago
वीरेंद्र सहवाग के छोटे बेटे वेदांत ने कूच बिहार ट्रॉफी में मचाया धमाल
वीरेंद्र सहवाग के छोटे बेटे वेदांत ने कूच बिहार ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट लिए, जिससे उनकी टीम ने पंजाब को 238 रन पर समेट दिया। बड़े भाई आर्यवीर सहवाग की कप्तानी में खेलते हुए, वेदांत ने अपने पिता की तरह क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जानें उनके प्रदर्शन की पूरी कहानी और कैसे उन्होंने मैच का रुख बदला।
Public of India • India Read →
Technology 1d ago
Crimson Desert’s Latest Update Improves House and Management Facilities, Adjusts Gigantified Titan
Registering installable items and placing duplicates (including Rares) is far easier than ever thanks to the latest patch.
Public of India • India Read →
Sports 1d ago
Russell Says Verstappen Taunts Were Amusing but F1 Isnt the Place to Make Friends
George Russell calls Verstappen's Las Vegas taunts "amusing" but says he has no interest in making friends on the F1 grid, insisting his focus is on winning.
Public of India • India Read →
Technology 1d ago
164 Indonesian, Malaysian nationals rescued from ‘cyber slavery’ racket in Delhi
According to police, the network specifically targeted people in Indonesia and Malaysia by offering them employment opportunities in India.
Public of India • India Read →
Technology 1d ago
MP PWD Transfer: एमपी के पीडब्ल्यूडी में 120 इंजीनियरों का ट्रांसफर! 45 EE को नई पोस्टिंग, 53 इंजीनियरों के पदनाम से हटा 'प्रभारी' और 16 को मिला SE का प्रभार
MP PWD Transfer List 2026: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के लोक निर्माण विभाग (PWD) में इंजीनियरों की पदस्थापना को लेकर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने पांच अलग-अलग आदेश जारी कर 120 इंजीनियरों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इनमें अधिकांश अधिकारियों को 13 जुलाई 2026 को पदोन्नति मिली थी। अब उन्हें मैदानी और प्रशासनिक पदों पर जिम्मेदारी दी गई है। विभाग ने सहायक यंत्री से कार्यपालन यंत्री (Civil) के पद पर पदोन्नत हुए 45 अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। भोपाल (Bhopal) में रणजीत सिंह को राजधानी संभाग क्रमांक-1 और अमित नर्गेश को राजधानी संभाग क्रमांक-3 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्तिका तोमर, एकता सांगुले, अमृता सिंह और झाम सिंह बारस्कर को प्रमुख अभियंता कार्यालय भोपाल में पदस्थ किया गया है। इंदौर (Indore) में दिव्यानी सिंह, ईशान निगम, पलक जैन और शुभम मौर्य को अलग-अलग संभागों की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा सीहोर में नयना दुबे, जबलपुर में रोहित साहू, सागर में सीमा रजक, ग्वालियर में भुवना जोशी, बुधनी में नीतू पटेल और उज्जैन में अंकुर श्रीवास्तव को पदस्थ किया गया है। 53 इंजीनियरों के पदनाम से हटा 'प्रभारी' शब्द पदोन्नति पाने वाले 53 इंजीनियरों को उनके वर्तमान पदस्थापना स्थल पर ही बरकरार रखा गया है। ये अधिकारी अब प्रभारी के बजाय पूर्णकालिक कार्यपालन यंत्री के रूप में काम करेंगे। इनमें मनीष उदेनिया, हरिशंकर जायसवाल, प्रीति यादव, आत्माराम मोरे, विजय सिंह, प्रशांत गौड़ और नीतेश सूर्यवंशी सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं। 16 अधिकारियों को अधीक्षण यंत्री का प्रभार विभाग ने 16 पदोन्नत कार्यपालन यंत्रियों को प्रभारी अधीक्षण यंत्री (SE) की जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें सुभाष पाटिल, सुनील कुमार कौरव, सीमा प्रभाकर, प्रवीण कुमार निगम, आसिफ मण्डल और नीलेश कुमार गुप्ता शामिल हैं। वहीं, अधीक्षण यंत्री के पद पर पदोन्नत अजय आनंद लिखार और डी.के. शारीवान को वर्तमान पदस्थापना स्थल पर ही बरकरार रखा गया है। चार असिस्टेंट इंजीनियरों को उच्च पद का प्रभार चार असिस्टेंट इंजीनियरों को उच्च पद का प्रभार दिया गया हैं। इनमें संकल्प गोल्या को ग्वालियर के भवन संभाग, सुखराम परते को भोपाल के राजधानी निर्माण संभाग-2, रविन्द्र कुमार वर्मा को इंदौर राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग, जेके मीना को इंदौर सेतु संभाग भेजा हैं।
Public of India • India Read →