Rinku Singh Wedding: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह (Indian cricketer Rinku Singh) और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की सांसद प्रिया सरोज (Rinku Singh Priya Saroj Marriage) की शादी की तैयारियां अब अंतिम दौर में हैं। दोनों 4 दिसंबर को लखनऊ के होटल रमाडा में शादी के बंधन (Rinku Singh Wedding Date) में बंधेंगे। शादी से जुड़े कार्यक्रम 2 दिसंबर से शुरू होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिंकू सिंह अपनी शादी में खास नवाबी अंदाज में नजर आएंगे। इसके लिए उन्होंने शेरवानी भी तैयार करवाई है। इस हाई-प्रोफाइल शादी में क्रिकेट, राजनीति और फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि शादी समारोह में करीब 2 हजार मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। दोनों परिवार 2 दिसंबर को ही लखनऊ पहुंच जाएंगे। इसके बाद शादी की रस्मों का सिलसिला शुरू होगा। हल्दी से मेहंदी तक, तीन दिन चलेगा जश्न रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी के कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेंगे। 2 दिसंबर को हल्दी की रस्म होगी, जबकि 3 दिसंबर को मेहंदी और पूजा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 4 दिसंबर को दोनों सात फेरे लेकर एक-दूसरे के जीवनसाथी बनेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, रिंकू सिंह ने शादी के लिए नवाबी अंदाज वाली खास शेरवानी पसंद की है। शादी की खरीदारी दिल्ली और उनके गृह नगर अलीगढ़ से की गई है। PM मोदी से राहुल गांधी तक, VIP मेहमानों को न्योता इस शादी में राजनीति के कई बड़े चेहरों के पहुंचने की संभावना है। रिंकू सिंह की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शादी का निमंत्रण भेजा गया है। वहीं, सांसद प्रिया सरोज ने प्रियंका गांधी वाड्रा के माध्यम से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को न्योता भेजा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी पत्नी डिंपल यादव और परिवार के साथ समारोह में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा प्रिया सरोज और उनके पिता तूफानी सरोज की ओर से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, अश्विनी वैष्णव, किंजरापु राम मोहन नायडू और कमलेश पासवान समेत कई नेताओं को आमंत्रित किया गया है। करीब 90 सांसदों और विधायकों को भी न्योता भेजे जाने की जानकारी सामने आई है। कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला के भी समारोह में पहुंचने की संभावना है। शाहरुख खान समेत क्रिकेट जगत की हस्तियां होंगी शामिल शादी में क्रिकेट और मनोरंजन जगत की हस्तियों का भी जमावड़ा लग सकता है। कोलकाता नाइट राइडर्स के सह-मालिक और बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को भी आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा रिंकू सिंह के क्रिकेट साथी भी शादी में शामिल हो सकते हैं। मेहमानों की सूची में सुरेश रैना, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, तिलक वर्मा, प्रवीण कुमार, आरपी सिंह और पीयूष चावला जैसे खिलाड़ियों के नाम शामिल बताए जा रहे हैं। भोजपुरी गायक समर सिंह समेत मनोरंजन जगत के कई अन्य कलाकारों को भी शादी का न्योता दिया गया है। बनारसी साड़ियों से खास होगा प्रिया सरोज का वेडिंग लुक दुल्हन बनने जा रहीं प्रिया सरोज के शादी के लुक को भी खास बनाने की तैयारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने दिल्ली और लखनऊ से अपने वेडिंग आउटफिट्स का कलेक्शन तैयार करवाया है। इसमें वाराणसी की पारंपरिक बनारसी साड़ियां भी शामिल हैं। अब सभी की नजरें 4 दिसंबर को होने वाले इस शाही समारोह पर टिकी हैं, जहां क्रिकेट और राजनीति की दुनिया की कई बड़ी हस्तियां एक साथ नजर आ सकती हैं।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.