LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  POLITICS  /  जांच टीम के सामने पंचायत के दो पक्षों में मारपी...
POLITICS Verified हिंदी

जांच टीम के सामने पंचायत के दो पक्षों में मारपीट:विकास कार्यों में गड़बड़ी की जांच करने पहुंची थी टीम, दोनों पक्षों के 12 लोगों पर केस

India • 12h ago • Source: publicofindia

छतरपुर जिले की ग्राम पंचायत बरकौंहा में शुक्रवार को विकास कार्यों की जांच करने पहुंची प्रशासनिक टीम के सामने दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच झूमा-झटकी और मारपीट हुई, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे हैं। विवाद के बाद मौजूदा सरपंच प्रतिनिधि और पूर्व सरपंच अपने-अपने समर्थकों के साथ सिटी कोतवाली पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मारपीट की धाराओं में दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पंचायत के विकास कार्यों में गड़बड़ी और काम न होने की शिकायत जिला पंचायत सीईओ से की गई थी। सीईओ के निर्देश पर मनरेगा टीम और दूसरे अधिकारियों का जांच दल शुक्रवार को गांव पहुंचा था। जांच के दौरान मौजूदा सरपंच उमा यादव के प्रतिनिधि प्रीतम यादव और पूर्व सरपंच रामचरण यादव के पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने और झगड़ा शुरू करने के आरोप लगाए हैं। एक-दूसरे पर मारपीट और हमले के आरोप प्रीतम यादव का आरोप है कि जांच टीम के गांव पहुंचने पर रामचरण यादव और उनके समर्थकों ने अधिकारियों से गाली-गलौज की और उनकी गाड़ी रोकने की कोशिश की। इसी बीच एक युवक पर डंडों से हमला हुआ, जिससे वह घायल हो गया। प्रीतम का कहना है कि प्रशासनिक टीम को बचाते समय उनके पक्ष के लोग भी घायल हुए। वहीं, रामचरण यादव ने इन आरोपों को खारिज करते हुए प्रीतम यादव और उनके समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाया। रामचरण के मुताबिक, उन्होंने ही पंचायत के विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत की थी, जिसके बाद जांच टीम गांव आई थी। उनका आरोप है कि जांच के दौरान प्रीतम यादव, उनके भाई और अन्य लोगों ने उनके साथ ही घर की महिलाओं और बच्चों से भी मारपीट की। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दोनों पक्षों की अलग-अलग एफआईआर, 12 लोग आरोपी विवाद के बाद दोनों पक्ष सिटी कोतवाली पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, फरियादी रामचरण यादव की शिकायत पर प्रीतम यादव, पुष्पेंद्र यादव, मुरली यादव, मानसिंह यादव, अरविंद यादव, देवेंद्र यादव, रवि यादव और रामस्वरूप पटेल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं, दूसरी एफआईआर फरियादी अरविंद पटेल की शिकायत पर दर्ज हुई है, जिसमें रामचरण यादव, मुन्ना यादव, विजय यादव और दीपेंद्र यादव को आरोपी बनाया गया है। जांच टीम ने नहीं की हमले की शिकायत मामले में जांच अधिकारी एसआई उमा परिहार ने बताया कि प्रशासनिक जांच टीम गांव गई थी, तभी पूर्व सरपंच रामचरण यादव और मौजूदा सरपंच प्रतिनिधि प्रीतम यादव के पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। उन्होंने साफ किया कि प्रशासनिक जांच टीम की तरफ से अपने ऊपर हमले या किसी तरह की बदसलूकी को लेकर कोई शिकायत नहीं की गई है। फिलहाल पुलिस को दोनों पक्षों के आवेदन और घटना के वीडियो मिले हैं। मामले की जांच जारी है और सबूतों व जांच में सामने आने वाली बातों के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.