LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  POLITICS  /  समरसता यात्रा के तहत मेरठ पहुंचे अनुसूचित जाति ...
POLITICS Verified हिंदी

समरसता यात्रा के तहत मेरठ पहुंचे अनुसूचित जाति राष्ट्रीय अध्यक्ष:चंद्रशेखर को मेरठ की दलित बच्ची के मामले में बोलने की दी चुनौती

India • 12h ago • Source: publicofindia

भाजपा की समरसता यात्रा के तहत अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेश कुमार राम शुक्रवार को मेरठ पहुंचे। उन्होंने कॉनवे होटल में प्रेसवार्ता की। इसके बाद दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में आयोजित भाजपा के समरसता कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने क्षेत्रीय पार्टियों और विपक्षी नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय बड़ी-बड़ी घोषणाएं करना आसान है, लेकिन जनता को यह भी बताना चाहिए कि उन वादों को पूरा करने के लिए पैसा कहां से आएगा। उन्होंने कहा कि सरकार चलाने के लिए आर्थिक स्थिति भी मजबूत होनी चाहिए। हिमाचल, कर्नाटक और पंजाब की हालत देखने की कही बात शिवेश कुमार राम ने कहा कि विपक्षी पार्टियां चुनाव के समय जनता से कई तरह के वादे करती हैं, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन्हें पूरा करने में परेशानी होती है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और पंजाब का उदाहरण देते हुए कहा कि इन राज्यों में लंबी-लंबी घोषणाएं की गईं, लेकिन अब कर्मचारियों को वेतन देने तक के लिए सरकार के पास पैसे नहीं हैं। पंजाब में युवाओं के बीच नशाखोरी की समस्या का भी उन्होंने जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने शुरुआत में सादगी की बात की थी। छोटी गाड़ी में घूमने और आम आदमी की तरह रहने की बात कही थी, लेकिन बाद में उनके आवास और उस पर हुए खर्च को लेकर सवाल उठे। उन्होंने कहा कि जनता अब ऐसे वादों और दावों को समझने लगी है। भाजपा में एक सामान्य कार्यकर्ता भी आगे बढ़कर मुख्यमंत्री और बड़े पदों तक पहुंच सकता है। उन्होंने दावा किया कि देश के 21 राज्यों में भाजपा के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के रूप में काम कर रहे हैं। चंद्रशेखर को मेरठ की घटना पर बोलने की चुनौती दी लखनऊ में चंद्रशेखर और असदुद्दीन ओवैसी की रैली को लेकर पूछे गए सवाल पर शिवेश कुमार राम ने चंद्रशेखर आजाद पर निशाना साधा। उन्होंने जोगेंद्रनाथ मंडल का उदाहरण देते हुए कहा कि वे पढ़े-लिखे और बड़े नेता थे, लेकिन देश छोड़कर पाकिस्तान चले गए और वहां के पहले कानून मंत्री बने। हालांकि, कुछ समय बाद ही उन्हें पाकिस्तान छोड़कर भारत लौटना पड़ा। उन्होंने कहा कि भारत ने उन्हें शरण दी और उन्हें अपने देश में जीवन बिताने का मौका मिला। इसके बाद उन्होंने चंद्रशेखर को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें हिम्मत है तो मेरठ में दलित बच्ची के साथ हुई घटना पर आकर बोलें। मेरठ में जिस तरह एक युवक ने युवती को जबरन बंधक बनाकर रखा था, उसका वीडियो भी सामने आया था। बाद में जब पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई की तो वह चिल्लाता नजर आया कि गलती हो गई, अब नहीं करूंगा। उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं के घरों और बच्चों को निशाना बनाए जाने की घटनाओं का भी जिक्र किया। कहा कि दलितों के अधिकारों की बात करने वाले नेताओं को इन मुद्दों पर भी अपनी आवाज उठानी चाहिए। अंबेडकर को भारत रत्न और पंचतीर्थ बनाने का श्रेय भाजपा सरकार को दिया शिवेश कुमार राम ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान को लेकर कांग्रेस और भाजपा की तुलना की। उन्होंने कहा कि अंबेडकर को भारत रत्न दिलाने में अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और वीपी सिंह की भूमिका रही। उन्होंने कहा कि संसद में अंबेडकर का तैल चित्र भी नहीं था। अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री बनने के बाद संसद में उनका तैल चित्र लगाया गया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि बाबा साहेब से जुड़े पांच प्रमुख स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया गया। इनमें मध्यप्रदेश के महू स्थित जन्मस्थली, नागपुर की दीक्षाभूमि, लंदन में उनके रहने का स्थान, दिल्ली का अलीपुर रोड स्थित महापरिनिर्वाण स्थल और मुंबई का इंदु मिल शामिल हैं। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी के नेताओं ने अपने लिए सैकड़ों एकड़ जमीन पर समाधि स्थल बनवाए, लेकिन बाबा साहेब के लिए पर्याप्त जगह तक नहीं दी। उन्होंने पूर्व उपप्रधानमंत्री जगजीवन राम का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने उन्हें प्रधानमंत्री नहीं बनने दिया। साथ ही आरोप लगाया कि बाबा साहेब के अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली से मुंबई ले जाने वाले विमान का बिल भी उनके परिवार को भेजा गया था। 1932 के गोलमेज सम्मेलन का किया जिक्र शिवेश कुमार राम ने 1932 के गोलमेज सम्मेलन का जिक्र करते हुए कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर वहां भारत के दलितों और पिछड़े वर्गों की आवाज बनकर पहुंचे थे। उस समय भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश अलग-अलग देश नहीं थे। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने उस समय पूरे क्षेत्र के वंचित और पिछड़े समाज के अधिकारों की बात उठाई थी। उन्होंने सवाल उठाया कि जो लोग दलित राजनीति करते हैं, वे बताएं कि क्या पाकिस्तान और बांग्लादेश में बाबा साहेब की प्रतिमाएं हैं? उन्होंने बामियान में भगवान बुद्ध की विशाल प्रतिमाओं का भी उल्लेख किया और कहा कि आज वहां वे प्रतिमाएं मौजूद नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भारत में ही सनातन परंपरा, भगवान बुद्ध और बाबा साहेब अंबेडकर को सम्मान मिलता है। समाज को बांटने के बजाय इन बातों को समझने की जरूरत है।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.